मीसा भारती और रविशंकर आगे [Misa Bharati & Ravishankar Lead]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर लालटेन जलता दिख रहा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती 39388 वोट से आगे चल रही हैं।

वहीं पटनासाहिब सीट पर एक बार फिर से कांग्रेस पिछड़ गई। यहां से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद 74146 वोट से आगे चल रहे हैं।

पटनासाहिब सीट से फिर से रविशंकर आगे

पटनासाहिब सीट पर बख्तियारपुर में 13वें राउंड में रवि शंकर प्रसाद को को 4389 वोट मिले जबकि अंशुल को 3406 वोट मिले। इस राउंड में रविशंकर प्रसाद 983 वोट से आगे हैं।

राजद प्रत्याशी मीसा भारती फिर से आगे

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती लगातार आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 102537 वोट मिले हैं।

वहीं राम कृपाल यादव को 67476 वोट मिले। मीसा 35061 वोट से आगे चल रही हैं।

राजद प्रत्याशी मीसा भारती लगातार आगे चल रही हैं

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती लगातार आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 90372 वोट मिले हैं।

वहीं राम कृपाल को 59000 वोट मिले। मीसा 31372 वोट से आगे चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें

दुमका में सीता सोरेन पिछड़ी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं