वरिष्ठ कलाकारों को वित्तीय सहायता के लिए संस्कृति मंत्रालय और कैनरा बैंक के बीच समझौता

1 Min Read

नयी दिल्ली : वरिष्ठ और पुराने कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बुधवार को संस्कृति मंत्रालय और सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गये।

मंत्रालय की ‘पुराने कलाकारों के वास्ते वित्तीय सहायता’ योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के कलाकारों को प्रतिमाह 6000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।

यह समझौता संस्कृति मंत्रालय और कैनरा बैंक के बीच हुआ है। इस समझौते के बाद ऐसे कलाकारों के दिन बहुरने की उम्मीद है जो जीवन के उत्तरार्द्ध में वित्तीय संकट से जूझते हैं। यदि उन्हें वित्तीय सहायता मिलती है तो उन्हें बहुत सहूलियत होगी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं