सदन में मंत्री का दिखा रौद्र रुप, सीओ को दी चेतावनी [ Minister’s aggressive appearance shown in the House, warning given to CO ]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। Bihar Vidhan Sabha बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है।

गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरु होते ही भूमि और राज्य विभाग के मंत्री दिलीप जायसावल का रौद्र रुप दिखा।

मंत्री AMIMI के विधायकों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अंचाधिकारी सुधर जाएं, नहीं तो सुधार देंगे।

दिपील जायसवाल ने आगे कहा कि राजस्व विभाग के मंत्री बनने में थोड़ा देर हो गया है, लेकिन मेरी हर ओर नजर है. कोई बख्शा नहीं जाएगा।

139 सीओ का वेतन रोकाः

दिलीप जायसवाल एक सवाल के जवाब में कहा कि हमने लापरवाही करने वाले 139 सीओ का वेतन रोक दिया है।

सरकार लगातार शिकायतों पर काम कर रही है। जो भी शिकायतें मिल रही है उसपर तत्काल कार्रवाई हो रही है।

मुझे मंत्री बनने में समय लगा, इसलिए इन मुद्दों पर काम होने में देरी हो रही है। सीओ के द्वारा धोखे से जमीन के जमाबंदी कराए जाने के सवाल पर जायवाल ने कहा कि, कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है। एक महीने के अंदर दोषी को सजा मिल जायेगी।

कर दिया बड़ा ऐलानः

सदन में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ‘सर्वे को लेकर बिहार के लोगों को परेशान होने की जरुरत नहीं है।

मंत्री ने ऐलान किया कि सरकार भूमि सर्वे के नियमों में बदलाव करेगी और जल्द ही कैबिनेट में इसको लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

सरकारी कार्यक्रम छोड़ राजभवन पहुंचे नीतीश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं