BiharBihar oath ceremony date: बिहार में नई सरकार का आगाज, शपथ समारोह की तारीख तय, PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि

Bihar oath ceremony date: बिहार में नई सरकार का आगाज, शपथ समारोह की तारीख तय, PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि

Bihar oath ceremony date:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। एनडीए ने 243 सीटों वाली विधानसभा में 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत दर्ज किया है—जिसमें बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, एलजेपी (आर) को 19, हम को 5 और रालोमो को 4 सीटें मिली हैं।वहीं आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह 11:30 बजे कैबिनेट की अंतिम बैठक बुलाई है। बैठक में वर्तमान विधानसभा को भंग करने संबंधी प्रस्ताव पास किया जाएगा। कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफ़ा सौंपेंगे। यह नई सरकार के गठन की दिशा में पहला आधिकारिक कदम होगा। चूंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए सभी संवैधानिक प्रक्रियाएँ निर्धारित समय से पहले पूरी की जा रही हैं।

इस्तीफ़े के बाद जेडीयू और बीजेपी के अलग-अलग विधानमंडल बैठक होंगी:

नीतीश कुमार के इस्तीफ़े के बाद जेडीयू और बीजेपी के अलग-अलग विधानमंडल दल की बैठकें होंगी। इसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक में नए नेता का चयन किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नीतीश कुमार को ही पुनः गठबंधन का नेता चुना जाएगा, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर है:

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गांधी मैदान को 20 नवंबर तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। समारोह को भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियाँ जारी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। नई सरकार के शपथ ग्रहण में बड़ी राजनीतिक मौजूदगी देखने को मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles