Minister Banna Gupta: आम लोगों के लिए बैन ग्लफ पिस्टल रखते हैं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, डीसी ने दिया जब्त करने का निर्देश [Former minister Banna Gupta keeps glove pistol which is banned for common people, DC has given order to confiscate it]

2 Min Read

Minister Banna Gupta:

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता आम लोगों के लिए बैन ग्लफ पिस्टल रखते हैं। अब राज्य सरकार ने उनसे उनकी ग्लाक पिस्टल वापस मांगी है। चुनाव हारने के बाद अब वे ना विधायक हैं और ना ही मंत्री, इसलिए उनके हथियार के लाइसेंस की दोबारा जांच करने का फैसला लिया गया है।

Minister Banna Gupta: DC ने दिया ये आदेशः

जमशेदपुर के DC कर्ण सत्यार्थी ने पुलिस को निर्देश दिया है कि पिस्टल जब्त कर उसे सरकारी हथियारघर (शस्त्रागार) में जमा किया जाए।

Minister Banna Gupta: 2022-23 में कोलकाता से खरीदी गई थी पिस्टलः

जानकारी के अनुसार बन्ना गुप्ता ने विधायक रहते हुए साल 2022-23 में कोलकाता से यह पिस्टल खरीदी थी। यह पिस्टल काफी आधुनिक मानी जाती है और इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये है। यह 0.45 बोर की पिस्टल आम लोगों को रखने की इजाजत नहीं होती। झारखंड में कुछ ही लोगों को इसका लाइसेंस मिला है, जबकि आम नागरिकों को केवल 0.32 बोर की पिस्टल रखने की अनुमति होती है।

Minister Banna Gupta: बन्ना गुप्ता के नाम पर 2 हथियारों का लाइसेंसः

सरकारी पत्र में बताया गया है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में सिर्फ बन्ना गुप्ता के पास ही यह पिस्टल है और उनके नाम पर दो हथियारों का लाइसेंस है। विभाग के निर्देश पर अब यह पिस्टल सरकार को लौटानी होगी। अब पुलिस और प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

International Yoga Day : राजकीय कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता और सीपी सिंह ने किया योग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं