MP के शहडोल में पारा 1º, अयोध्या में 2.5º, कानपुर में 4.5º, 13 साल का टूटा रिकॉर्ड [Mercury 1º in MP’s Shahdol, 2.5º in Ayodhya, 4.5º in Kanpur, 13 years record broken]

1 Min Read

राजस्थान में पत्तों पर बर्फ जमी

नई दिल्ली, एजेंसियां। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण देश के उत्तरी राज्यों में सर्दी तेज होती जा रही है। मध्य प्रदेश में 7 दिनों से शीतलहर चल रही है।

सोमवार को भोपाल, जबलपुर समेत 37 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट है। शहडोल में तापमान 1.0 डिग्री पहुंच चुका है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पारा 2.5 डिग्री पहुंच चुका है। कानपुर में 13 साल बाद न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां 2011 में 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज हुआ था।

राजस्थान में कड़ाके की ठंडः

राजस्थान में अगले चार दिन कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। सीजन में पहली बार शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। फतेहपुर (सीकर) में तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू में पत्तों पर बर्फ जम गई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को बिहार-हरियाणा समेत 14 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। पंजाब और MP में सीवियर कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें

राजस्थान समेत 12 राज्यों में तापमान 5° से नीचे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं