शहीद दीपक यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार [Martyr Deepak Yadav’s mortal remains reached Patna, cremation will be held in his native village]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में बिहार के सारण के दीपक यादव शहीद हो गए।

सेना के इस जांबाज जवान ने श्रीनगर के अनंतनाग के जंगलों में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहादत दी।सुरेश राय के 30 वर्षीय पुत्र दीपक भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे।

आज दीपक कुमार का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट लाया गया। जहां जिला प्रशासन द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण को श्रद्धांजलि दी गई।

दीपक की नौ साल पहले हुई थी शादी

छपरा के नौआ कला गांव के रहने वाले दीपक कुमार 30 साल के थे। नौ साल पहले ही शादी हुई थी। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट लाया गया। उनका एक पुत्र भी है।

शहीद दीपक कुमार का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट से सीधे उनके पैतृक गांव के लिए भेज दिया गया है।

आज होगा पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

दीपक कुमार जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में उस समय शहीद हुए जब उनके आतंकी से मुठभेड़ हुआ था। दीपक कुमार लगातार आतंकियों से लड़ते रहे और अंत में आतंकी के गोलियों का शिकार हुए।

आज ही शहीद दीपक कुमार के पार्थिव शरीर की अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। इसको लेकर छपरा जिला प्रशासन में भी पूरी तैयारी कर ली है।

इसे भी पढ़ें

पंचतत्व में विलीन हुए सियासत केबरगद प्रकाश सिंह बादल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं