देवघर में शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में पकड़ी गई, मामला गर्माया [Married woman caught with her lover in hotel in Deoghar, matter heated up]

2 Min Read

देवघर, एजेंसियां। देवघर जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शादीशुदा महिला जो 3 दिनों से गायब थी, शनिवार को होटल में अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई।

इस घटना के बाद महिला और उसके पति के पक्ष के लगभग 50 लोग थाना पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। महिला की शादी महज 6 महीने पहले हुई थी, लेकिन अब प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है।

घर से गायब थी महिला

महिला 3 दिनों से देवघर के एक मोहल्ले में स्थित अपने घर से फरार थी। पुलिस ने महिला को सुभाष चौक स्थित एक होटल से प्रेमी के साथ दबोच लिया। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 6 महीने पहले बुढ़ई थाना क्षेत्र में हुई थी।

शादी के बाद महिला ने कुछ महीनों तक अच्छा व्यवहार किया, लेकिन बाद में घर से बाहर जाने लगी और कभी मायके तो कभी घूमने का बहाना बनाकर घर से फरार हो जाती थी। 3 दिन पहले जब वह काम पर गया, तो महिला ने प्रेमी को घर बुलाकर भाग गई।

महिला की मायकेवालों ने लगाए आरोप

जब महिला के गायब होने की जानकारी मायकेवालों को मिली, तो उन्होंने दामाद और ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद परेशान पति ने नगर थाना में आवेदन दिया और मामले की जांच की मांग की।

पुलिस ने महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया और शनिवार दोपहर को उसे प्रेमी के साथ होटल में पकड़ लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

दोनों पक्ष के लोग नगर थाना पहुंचे और घटनास्थल पर हंगामा किया। हालांकि, पति ने महिला को अपने साथ ले जाने से मना कर दिया, जबकि महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

इसे भी पढ़ें

अवैध संबंधों का विरोध करने पर मां ने बच्चों को गर्म चिमटे से दागा, प्रेमी ने दिया साथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं