28 साल बाद बाजार लगातार 5 महीने गिरा, ऑटो-FMCG में 20% से ज्यादा की गिरावट [Market fell for 5 consecutive months after 28 years, Auto-FMCG fell by more than 20%]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। अक्टूबर 2024 से निफ्टी हर महीने गिरावट के साथ बंद हुआ। मार्केट बीते 5 महीने में 12% गिर चुका है। 1996 के बाद ऐसा पहली बार है जब बाजार में 5 महीने लगातार गिरावट आई है।

इससे पहले 1996 में जुलाई से नवंबर के बीच ऐसी गिरावट देखी गई थी। इस दौरान निफ्टी 26% गिरा था। निफ्टी में सबसे ज्यादा ऑटो सेक्टर में हुई है।

बाजार में गिरावट की वजहेः

विदेशी निवेशकों ने केवल पांच महीनों (अक्टूबर 2024-फरवरी 2025) में, भारतीय बाजार से 3.11 लाख करोड़ रुपए निकाल लिए।

हाल के महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था धीमी हो गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की विकास दर 6.4% आंकी गई है जो 4 साल का निचला स्तर है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत सहित अन्य देशों पर उनके जितना ही टैरिफ लगाना का ऐलान किया है, इससे बाजार में अनिश्चितता है।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 390 अंक गिरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं