Manipur Violence: पुलिस स्टेशन और विधायकों के घरों पर हमले में 8 गिरफ्तार [Manipur Violence: 8 arrested in attacks on police station and houses of MLAs]

IDTV Indradhanush
3 Min Read

इंफाल: मणिपुर में विधायकों के आवासों और पुलिस थानों पर हमले करने के मामले में आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया है कि इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के कियाम ममांग लेईकाई निवासी चोंगथम थोइचा (20) को 16 नवंबर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। उसके ऊपर निर्वाचित प्रतिनिधियों की संपत्तियों में आगजनी के आरोप हैं।

27 नवंबर को 7 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि काकचिंग पुलिस स्टेशन और उसके कर्मियों पर हमला करने के आरोप में 27 नवंबर को 7 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह हमला 16 नवंबर को एक निर्वाचित सदस्य की संपत्ति में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए चार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर किया गया।

हाल ही में 6 महिलाओं व बच्चों के शव मिलने से भड़की हिंसा

बता दें कि कुछ दिन पहले मैतेई समुदाय की छह महिलाओं और बच्चों के शव मिलने के बाद भीड हिंसक हो गई थी और उसने इंफाल घाटी में कई विधायकों के घरों में तोड़फोड़ कर दी थी।

11 नवंबर को जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के बाद कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों ने कुछ लोगों का अपहरण कर लिया था। गोलीबारी में 10 कुकी उग्रवादी भी मारे गए थे।

मई-2023 से जारी हिंसा में सैकड़ों मौतें, हजारों लोग बेघर

पिछले साल मई से इंफाल घाटी में स्थित मैतेई और आसपास के पहाड़ों पर स्थित कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

नवंबर 2024 यानि इस महीने की शुरुआत में हुई ताजा हिंसा में, प्रदर्शनकारियों ने निंगथौखोंग में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोविंददास कोंथौजम, लैंगमीडोंग बाजार में हियांगलाम के बीजेपी विधायक वाई. राधेश्याम, थौबल जिले में वांगजिंग टेंथा के भाजपा विधायक पाओनम ब्रोजेन और इंफाल पूर्वी जिले में खुंड्राकपम के कांग्रेस विधायक थोकचोम लोकेश्वर के घरों में आग लगा दी थी।

इसे भी पढ़ें

मणिपुर में विधायकों के घरों में आगजनी के मामले में 7 और गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं