जस्टिस गंगोपाध्याय के सभी फैसलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाएगी ममता सरकार

2 Min Read

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट के जज के पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को BJP में शामिल होने का ऐलान किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि TMC भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है और वह इससे मजबूती से लड़ेंगे। वहीं टीएमसी अब उनके फैसलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है।

पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं।

अपीलों में आरोप लगाया जा सकता है कि गंगोपाध्याय के निर्देश न्यायिक आदेश नहीं थे, बल्कि एक राजनीतिक दल, राज्य की एजेंसियों और उसके अधिकारियों पर लक्षित हमला था।

राज्य सरकार कानूनी सलाह लेना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता और तृणमूल लोकसभा के मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी ने वहीं कलकत्ता हाई कोर्ट की पीठ से अनुरोध किया कि एसएससी मामलों में न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय के पारित सभी आदेश राजनीतिक थे, उन्हें रद्द किया जाना चाहिए।

राज्य और बनर्जी के कानूनी वकील, संजय बसु ने कहा कि पिछले दो वर्षों में गंगोपाध्याय द्वारा पारित आदेश देखें तो राजनीति से प्रेरित लगते हैं।

उन्होंने बंगाल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में सीबीआई और ईडी को जांच की अनुमति दी।

संजय बसु ने कहा कि उनके आदेश देखें तो साफ है कि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर को शुरू करने के लिए और एक पार्टी में ट्रैक हासिल करने के लिए यह सब किया।

राज्य में हर कोई उनके बारे में जानता है। वह लगातार निंदनीय टिप्पणी भी करते रहे।

संजय बसु ने कोई समय-सीमा नहीं बताई, लेकिन संकेत दिया कि सरकार जल्द ही उनके आदेशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

इसे भी पढ़ें 

ये बीज पूरी 206 हड्डियों को करेगी मजबूत, इसमें चने से ज्यादा है कैल्शियम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं