वायनाड में प्रियंका के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी [Mamata Banerjee will campaign for Priyanka in Wayanad]

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव ने इंडी अलायंस की एकजुटता को बल दिया है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करने की बात कही है।

जानकारों का मानना है कि ममता की इस सहमति से कांग्रेस और टीएमसी के बीच आई खटास में कमी होगी।

ये भी कहा जा रहा है कि ममता ने बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस के प्रति नरम रुख अख्तियार किया है।

बता दें कि चौधरी ने कल ही अपने पद से इस्तीफा दिया है। लोकसभा चुनाव में उनके खराब प्रदर्शन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।

वे अपनी सीट भी नहीं बचा पाये थे। प बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट पर उनको पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी प्रत्याशी इऱफान पठान ने हरा दिया।

प्रियंका को वाराणसी से चुनाव लड़ने की दी थी सलाह

लोकसभा चुनाव के पहले भी इंडी गठबंधन की एक मीटिंग में ममता बनर्जी ने प्रियंका गांधी को बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ उतरने का सुझाव दिया था।

अब अधीर रंजन चौधरी का मुद्दा सुलझ जाने के बाद कांग्रेस और टीएमसी के बीच संबंध सुधरते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

वायनाड से प्रियंका की चुनावी राजनीति में एंट्री, क्या बनेगा इतिहास ? 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं