अर्जुन से ब्रेकअप का मलाइका को पछतावा नहीं, बोलीं- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में जो हुआ, उसका मलाल नहीं [Malaika does not regret her breakup with Arjun, said – I do not regret whatever happened in her personal and professional life]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। कुछ समय पहले खबरें थीं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। अब हाल ही में मलाइका ने इन खबरों के बाद पहली बार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे मंद बात की है।

उन्होंने कहा है कि वे अपनी जिंदगी बिना किसी पछतावे के जी रही हैं। मलाइका ने यह भी कहा है कि जिंदगी में उन्होंने जो भी चुना है, उसने उनके जीवन को आकार ही दिया है।

मलाइका बोलीं- मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं:

मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘मेरा मानना है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मैंने जो भी विकल्प चुना है, उसने मेरे जीवन को आकार ही दिया है। मैं बिना किसी पछतावे के जी रही हूं। खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चीजें वैसे ही सामने आ रही हैं जैसे वे थीं।’

दुख की घड़ी में मलाइका के साथ रहे अर्जुनः

कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता का निधन हुआ था। इस दुख की घड़ी में मलाइका को सपोर्ट करने अर्जुन कपूर पहुंचे थे। अनिल मेहता के प्रेयर मीट में भी अर्जुन कपूर को देखा गया था।

शादी के चलते रिश्ते में आई अनबनः

जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने नवंबर 2023 में ही ब्रेकअप कर लिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों में से कोई एक शादी कर सेटल होना चाहता था, जबकि दूसरा इसके लिए समय चाहता था। यही वजह उनकी अनबन का कारण बनी थी।

इसे भी पढ़ें

अर्जुन और मलाइका के मैनेजर ने ब्रेकअप की खबरों का किया खंडन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं