मलाइका अरोड़ा के पिता ने खुदकुशी की, बांद्रा स्थित बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूदे [Malaika Arora’s father committed suicide, jumped from the seventh floor of the building in Bandra]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना सुबह 9 बजे की है।

अनिल ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की। कारणों का पता अभी नहीं चला है। कहा जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार थे।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वो पुणे में थीं।

जानकारी मिलते ही वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं। मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

अनिल मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे

बीते साल अनिल को बीमारी की वजह से मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मलाइका को मां जॉइस के साथ हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था। हालांकि, उनके ट्रीटमेंट की वजह सामने नहीं आ सकी थी।

अनिल पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। वो मर्चेंट नेवी में रह चुके थे। उनकी शादी जॉइस पॉलीकॉर्प से हुई थी।

अनिल-जॉइस शादी के बाद दो बेटियों के पेरेंट्स बने थे जिनके नाम मलाइका और अमृता अरोड़ा हैं।

शादी के कुछ साल बाद अनिल-जॉइस का तलाक हो गया था। तलाक के बाद बेटियों की कस्टडी जॉइस को दी गई थी।

इसे भी पढ़ें

अर्जुन और मलाइका के मैनेजर ने ब्रेकअप की खबरों का किया खंडन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं