महाराष्ट्र में महायुति सरकार, CM, 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय [Mahayuti government in Maharashtra, formula for CM, 2 deputy CMs decided]

1 Min Read

फडणवीस-अजित और शिंदे शाम को दिल्ली जाएंगे, कल शपथ संभव

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद अब साफ हो गया है कि राज्य में महायुति की सरकार बनेगी। महायुति से CM पद के उम्मीदवार की अभी तक घोषणा नहीं हुई है।

एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस रविवार शाम को दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में भाजपा आलाकमान के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है।

6-7 विधायक पर 1 मंत्रीः

फिलहाल एक मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ है। वहीं, महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला फाइनल हुआ है। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं।

कल हो सकता है शपथ ग्रहणः

मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद कल मुंबई में राजभवन में शपथग्रहण समारोह हो सकता है। CM शिंदे ने जीत के बाद कहा था कि चुनाव के पहले तय नहीं था कि जिसकी ज्यादा सीटें होंगी, उसका ही CM बनेगा।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में BJP+ की जीत और कांग्रेस की हार का राज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं