Madhubala biopic news:
मुंबई, एजेंसियां। पिछले कुछ समय से भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री कियरा अडवाणी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि फिल्म का निर्माण प्रसिद्ध फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली करेंगे।हालांकि अब इन खबरों को लेकर सच्चाई सामने आ गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक मधुबाला की बायोपिक में कियारा आडवाणी की कास्टिंग को लेकर जो खबरें सामने आ रही थीं, वे केवल अफवाह साबित हुई हैं।
मेकर्स ने साफ किया अपना रुख
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने इस मामले में स्पष्ट किया है कि कियारा आडवाणी को मधुबाला की बायोपिक में लेने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में जो कयास लगाए जा रहे थे, वे पूरी तरह से गलत हैं।सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं यह दावा भी किया गया था कि फिल्म का निर्देशन Jasmeet K Reen कर सकती हैं, लेकिन इस खबर की भी पुष्टि नहीं हुई है।
फैन्स को है फिल्म का बेसब्री से इंतजार
गौरतलब है कि भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार Madhubala की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। मधुबाला का फिल्मी सफर और उनकी निजी जिंदगी हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। यही वजह है कि उनकी बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हो रही हैं।हालांकि अभी तक फिल्म की स्टारकास्ट और अन्य पहलुओं को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में मेकर्स के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि कियारा आडवाणी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।
कियारा आडवाणी का वर्कफ्रंट
अगर कियारा अडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म War 2 में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन अयन मुखर्जी किया था और इसमें ऋतिक रोशन और Jr. NTR भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब आने वाले समय में कियारा आडवाणी साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म Toxic में दिखाई देंगी। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।







