महिला दिवस से पहले चैयरमैन सुब्रह्मण्यन का ऐलान
मुंबई, एजेंसियां। कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) अपनी महिला कर्मचारियों को हर महीने एक दिन का पीरियड लीव देने की घोषणा की है। कंपनी के चेयरमैन SN सुब्रह्मण्यन ने 8 मार्च को महिला दिवस से पहले ये फैसला लिया है।
5400 महिला कर्मचारियों को फायदा:
इस फैसले से कंपनी की 5400 से ज्यादा महिला कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। कंपनी में कुल 60,000 कर्मचारी हैं, इसमें करीब 9% एम्प्लॉइज महिला हैं। इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में L&T ऐसा करने वाली पहली कंपनी है।
सुप्रीम कोर्ट दे चुका नीति बनाने के निर्देश:
8 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट पीरियड लीव की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई में केंद्र को नीति बनाने के निर्देश दे चुका है। तब कोर्ट ने कहा था कि हमारी तरफ से महिलाओं को पीरियड लीव देने का फैसला महिलाओं के लिए हानिकारक होगा क्योंकि कंपनियां महिलाओं को नौकरी देने से बचेंगीं।
इसे भी पढ़ें
रांची विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई कई प्रतियोगिताएं








