कल होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव [Lok Sabha Speaker’s election will be held tomorrow]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जून को लोकसभा अपना अध्यक्ष चुनेगी। नई लोकसभा में अध्यक्ष का चुनाव साधारण बहुमत से होता है।

अध्यक्ष के चुने जाने तक, अस्थायी रूप से आवश्यक कार्य करने के लिए एक प्रो-टेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है।

‘प्रो-टेम’ शब्द से पता चलता है कि यह पद अस्थायी है। अध्यक्ष पद के लिए कोई विशेष योग्यता नहीं निर्धारित की गई है और लोकसभा का कोई भी सदस्य अध्यक्ष निर्वाचित हो सकता है।

अभी तक की अनाधिकृत संसदीय परंपरा के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष प्राय: सत्ता दल का कोई सांसद चुना जाता रहा है।

टीडीपी और जदयू भी चाहते हैं अपना स्पीकर

इस बार चुनाव के बाद जब एनडीए की सरकार बनी, तब से ही चर्चा है कि एनडीए के सहयोगी दल टीडीपी और जदयू अपना स्पीकर चाहते हैं।

परंतु इसे लेकर अब तक बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब चुनावी तरीके से स्पीकर चुने जाने की बात सामने आ रही है।

इसे भी पढ़ें

लोकसभा स्पीकर के लिए चंद्रबाबू की साली पुरंदेश्वरी के नाम की चर्चा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं