ll वैदिक पंचांग ll 29 सितम्बर 2024 [Vedic Panchang, 29 September 2024]

4 Min Read

दिनांक – 29 सितम्बर 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – अश्विन

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी शाम 04:47 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – मघा 30 सितम्बर प्रातः 06:19 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग – साध्य रात्रि 12:28 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – शाम 04:58 से शाम 06:28 तक

सूर्योदय -05:40

सूर्यास्त- 06:02

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – द्वादशी का श्राद्ध,संयासी -यती -वैष्णवो का श्राद्ध,मघा श्राद्ध,प्रदोष व्रत

विशेष – द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)

रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)

स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

शारदीय नवरात्रि 2024 मे कब करे कलश स्थापना और शुभ मुहूर्त क्या है संपूर्ण जानकारी

कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि

30 सितम्बर 2024 सोमवार को मासिक शिवरात्रि है।

हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी।

1. ॐ शिवाय नम:

2. ॐ सर्वात्मने नम:

3. ॐ त्रिनेत्राय नम:

4. ॐ हराय नम:

5. ॐ इन्द्र्मुखाय नम:

6. ॐ श्रीकंठाय नम:

7. ॐ सद्योजाताय नम:

8. ॐ वामदेवाय नम:

9. ॐ अघोरह्र्द्याय नम:

10. ॐ तत्पुरुषाय नम:

11. ॐ ईशानाय नम:

12. ॐ अनंतधर्माय नम:

13. ॐ ज्ञानभूताय नम:

14. ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:

15. ॐ प्रधानाय नम:

16. ॐ व्योमात्मने नम:

17. ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

आर्थिक परेशानी से बचने हेतु

हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि – कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें।

रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।

प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना।

बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है।

इसे भी पढ़ें

ll वैदिक पंचांग ll 28 सितम्बर 2024 [Vedic Panchang, 28 September 2024]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं