ll वैदिक पंचांग ll 21 अक्टूबर 2024 [Vedic Panchang 21 October 2024]

1 Min Read

दिनांक – 21 अक्टूबर 2024
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – कार्तिक
पक्ष – कृष्ण
तिथि – पंचमी 22 अक्टूबर रात्रि 02:29 तक तत्पश्चात षष्ठी
नक्षत्र – रोहिणी सुबह 06:50 तक तत्पश्चात मृगशिरा
योग – वरीयान सुबह 11:11 तक तत्पश्चात परिघ
राहुकाल – सुबह 08:03 से सुबह 09:30 तक
सूर्योदय -05:47
सूर्यास्त- 06:00
दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
व्रत पर्व विवरण –
विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

कार्तिक में दीपदान

लिंगपुराण के अनुसार

कार्तिके मासि यो दद्याद्धृतदीपं शिवाग्रतः।।
संपूज्यमानं वा पश्येद्विधिना परमेश्वरम्।।

जो कार्तिक महिने में शिवजी के सामने घृत का दीपक समर्पित करता है अथवा विधान के साथ पूजित होते हुए परमेश्वर का दर्शन श्रद्धापूर्वक करता है, वह ब्रह्मलोक को जाता है।
यो दद्याद्धृतदीपं च सकृल्लिंगस्य चाग्रतः।।
स तां गतिमवाप्नोति स्वाश्रमैर्दुर्लभां रिथराम्।।

जो शिव के समक्ष एक बार भी घृत का दीपक अर्पित करता है, वह वर्णाश्रमी लोगों के लिये दुर्लभ स्थिर गति प्राप्त करता है।

आयसं ताम्रजं वापि रौप्यं सौवर्णिकं तथा।।
शिवाय दीपं यो दद्याद्विधिना वापि भक्तितः।।
सूर्यायुतसमैः श्लक्ष्णैर्यानैः शिवपुरं व्रजेत्।।

इसे भी पढ़े

ll वैदिक पंचांग ll 20 अक्टूबर 2024 [Vedic Panchang 20 October 2024]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं