धोनी की तरह, राहुल गांधी भारतीय राजनीति के सर्वश्रेष्ठ ‘फिनिशर’ हैं: राजनाथ सिंह

1 Min Read

भोपाल, एजेंसियां: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से करते हुए हुए कहा कि धोनी की तरह वह भी मैच को जल्दी खत्म करने में माहिर हैं।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक चुनाव प्रचार रैली में अपने संबोधन में पूर्व भाजपा अध्यक्ष सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार के साथ “अटूट” रिश्ता है।

मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह महेंद्र सिंह धोनी बेस्ट फिनिशर हैं, उसी तरह राहुल गांधी भारतीय राजनीति के बेस्ट फिनिशर हैं।

इसलिए उनकी पार्टी हर जगह से फिनिश होती जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने कसम खायी है कि जब तक सबसे पुरानी पार्टी को खत्म नहीं कर देते, वे रूकेंगे नहीं।

इसे भी पढ़ें

एनआईए ने भारत विरोधी नक्सली साजिश मामले में उप्र, बिहार में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं