भूमिहारों के नेता दुनिया से विदा [Leader of Bhumihars departs from this world]

1 Min Read

लालू यादव को पहनाया था कभी सोने का मुकूट

बेगूसरायस एजेंसियां। बिहार के बेगूसराय जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष और भूमिहार समाज के कद्दावर नेता रतन सिंह का बुधवार सुबह निधन हो गया।

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड क्षेत्र स्थित तिलरथ निवासी रतन सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे उठने के बाद अचानक बेचैनी महसूस हुई। आनन-फानन में परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

निधन की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया है। रतन सिंह के निधन की सूचना मिलते ही जिले के साथ राज्य भर से लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं।

गिरिराज ने अपूर्णीय क्षति बताया

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों में अग्रणी, बेगूसराय जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रतन सिंह का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

इसे भी पढ़ें

पंप सेट की एजेंसी चलाने वाले गिरिराज सिंह ऐसे बनें तीसरी बार केंद्रीय मंत्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं