लॉरेंस गैंग का इरादा मुझे-मेरे परिवार को ‎मारने का था, सलमान खान का बयान [Lawrence gang’s intention was to kill me and my family, says Salman Khan]

2 Min Read

कोर्ट ने कहा- आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत

मुंबई, एजेंसियां। एक्टर सलमान खान के सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए फायरिंग केस में सुनवाई हुई। स्पेशल कोर्ट महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के जज बीबी शेल्के ने इस मामले में सुनवाई की।

पुलिस की चार्जशीट में सलमान का भी बयान है। इसमें उन्होंने कहा कि लॉरेंस गिरोह ने उन्हें और उनके परिवार के लोगों को जान से मारने के इरादे से ‎‎गोलीबारी की‎‎ थी।

जज ने केस चार्जशीट देखकर कहा है कि मामले में गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

पुलिस को दिए बयान में सलमान ने कहा है, ”14 अप्रैल की सुबह‎ गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने घर‎ पर सोते समय उन्होंने पटाखे जैसी ‎आवाज सुनी। उनकी पुलिस सिक्योरिटी ने सुबह करीब 4.55 बजे बताया था कि बाइक सवार दो लोगों ने ‎पहली मंजिल की बालकनी पर ‎गोलीबारी की है।”

सलमान ने आगे कहा है कि पहले भी उन्हें और उनके परिवार को‎ चोट पहुंचाने की कोशिश की गई थी।‎

सलमान‎ को बाद में पता चला था कि ‎गैंगस्टर लॉरेंस और उसके ‎भाई अनमोल ने फेसबुक ‎पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। ‎लॉरेंस और उसके गैंग ने पहले भी‎ सलमान और उनके परिवार को‎ धमकी दी थी।‎

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत में कहा गया है कि पांचों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या की कोशिश), 34 (सामान्य इरादा), 120 (B) के तहत कार्यवाही जारी रहेगी। इसके अलावा आरोपियों पर मकोका और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगेंगी।

इसे भी पढ़ें

सलमान खान के घर पर फायरिंग के आरोपी ने कर ली खुदकुशी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं