बिहार में शारीरिक शिक्षकों पर लाठीचार्ज [Lathi charge on physical teachers in Bihar]

2 Min Read

महिलाओं को भी खदेड़ा गया

पटना, एजेंसियां। बिहार के शारीरिक शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। ये शिक्षक अपनी मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

सचिवालय गेट के पास शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा था। ये शिक्षक पूर्णकालिक करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

पहले तो पुलिस ने इन्हें गेट से हटाने की कोशिश की, जब ये नहीं मानें, तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

लाठीचार्ज में कई शिक्षक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार महिलाओं को भी पुलिसकर्मियों द्वारा धकेलते हुए देखा गया।

सेवा शर्त और वेतनमान में सुधार की मांग

शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ सेवा शर्त और वेतनमान में सुधार की मांग कर रहा है। इनका वेतन 8000 रुपए है। जिसे बढ़ाने की मांग की जा रही है।

बिहार शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा शिक्षक नियोजन नियमावली 2012 के अंतर्गत STET 2019 का आयोजन किया गया था। जिसमें शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक की बहाली के लिए परीक्षा ली गई।

इसे भी पढ़ें

CM आवास का घेरने जा रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज, कई घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं