झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर लेटेस्ट अपडेट, झारखंड में दो या तीन चरणों में होंगे चुनाव! [Latest updates regarding assembly elections in Jharkhand and Maharashtra, elections will be held in two or three phases in Jharkhand!]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के बाद अब सभी की निगाहें झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों पर हैं।

बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। चुनावों की तारीखों की घोषणा इस हफ्ते होने की संभावना है। जैसे ही चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी, आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

झारखंड में 15 नवंबर के बाद होंगे चुनाव!

झारखंड में चुनाव दो से तीन चरणों में हो सकते हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, दो चरणों में चुनाव होने की संभावना अधिक है।

15 नवंबर के बाद मतदान संभावित है और दीपावली और छठ को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तारीखें तय की जाएंगी। झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं, और 2019 में यहां पांच चरणों में चुनाव कराए गए थे।

महाराष्ट्र में एक चरण में हो सकता है चुनाव

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होने की संभावना है। राज्य में 288 विधानसभा सीटें हैं और मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पहले यहां आमतौर पर दो से तीन चरणों में मतदान कराया जाता रहा है।

इसे भी पढ़ेंः

झारखंड-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं