लश्कर के संगठन TRF ने ली कश्मीर हमले की जिम्मेदारी [Lashkar’s organization TRF took responsibility for Kashmir attack]

1 Min Read

रेकी के बाद फायरिंग, डॉक्टर-6 मजदूरों की मौत, 3 बिहार के

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में रविवार देर रात हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) ने ली है। बताया जा रहा है कि TRF चीफ शेख सज्जाद गुल इस हमले का मास्टरमाइंड है।

टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई फायरिंगः

गांदरबल के गगनगीर इलाके में श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे की टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर आतंकियों ने फायरिंग की। हमले में बड़गाम के डॉक्टर शहनवाज मीर और पंजाब-बिहार के 6 मजदूरों की जान चली गई।

हमले के बाद जंगलों में सर्च अभियान जारीः

हमले के बाद गांदरबल और गगनगीर के जंगलों में रात से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और अब नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) भी पहुंच गई है।

इसे भी पढ़े

कश्मीर में लश्कर का टॉप कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं