Land dispute: बिहार के मथुरापुर गांव में जमीन के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग से युवक घायल [Land dispute took a violent turn in Mathurapur village of Bihar, youth injured in firing]

Juli Gupta
2 Min Read

Land dispute:

पटना, एजेंसियां। बिहार के खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में एक जमीनी विवाद गोलीबारी में बदल गया। विवाद के दौरान चली गोली से एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि विवादित पक्ष बेखौफ होकर फायरिंग कर रहे हैं।

थाना प्रभारी के अनुसार

थाना प्रभारी के अनुसार, गोली चलाने वालों की पहचान कर ली गई है। इनमें खजरैठा पंचायत के पूर्व मुखिया और उनके भाई शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक पक्ष खेत की जुताई कर रहा था और उसी दौरान दूसरे पक्ष के खेत की बाड़ टूट गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ा और फिर गोलीबारी हुई।

क्या है मामला

यह जमीनी विवाद बिहार में जमीन से जुड़े मामलों में लगातार बढ़ती हिंसा का एक और उदाहरण है। इससे पहले पूर्वी चंपारण जिले में भी इसी तरह का विवाद हुआ था, जिसमें गोलीबारी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हुए थे। पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं ताकि ऐसे घटनाओं को रोका जा सके और क्षेत्र में शांति बहाल की जा सके।

इसे भी पढ़ें

Firing at ISKCON temple: अमेरिका में ISKCON मंदिर पर गोलीबारी, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं