Lalu Yadav Birthday: लालू यादव ने अपने जन्मदिन पर 77 पाउंड का काटा केक

2 Min Read

RJD कार्यालय में लगे बधाई के पोस्टर

पटना, एजेंसियां। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने 77वें जन्मदिन पर 77 पाउंड का केक काटा।

मंगलवार को सर्कुलर रोड स्थित आवास पर उनका जन्मदिन मनाया गया। लालू प्रसाद के जन्मदिन को लेकर प्रदेश राजद कार्यालय को रंगीन रोशनी से सजाया गया।

पार्टी की ओर से सभी जिला एवं प्रखंड अध्यक्षों ने लालू प्रसाद के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया।

दिल्ली से लौटे तेजस्वी

लालू प्रसाद के जन्मदिन पर मौजूद रहने के लिए तेजस्वी प्रसाद यादव व अन्य नेता दिल्ली से पटना लौटे।

वहीं, पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दिन भर पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं की गहमागहमी बनी रही।

पार्टी की ओर से झुग्गी बस्तियों एवं गरीब, दलित, पिछड़े परिवारों के बीच जाकर जरूरत की सामग्री वितरित की गई।

बेटी रोहिणी ने दी भावुक बधाई

लालू यादव के बर्थडे पर बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी। उन्होने लिखा आप जैसे विराट व्यक्तित्व की बेटी होना मेरा सौभाग्य है।

बचपन से ही आपने मुझे जीवन को जीने, इंसानियत, प्यार, त्याग और मेहनत का सच्चा मतलब सिखाया है।

मैं आपकी गोद में खेली, आपकी उंगली पकड़ कर चलना सीखा, यही मेरे हिस्से का दैवीय आशीर्वाद है। आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं पापा।

इसे भी पढ़ें

RJD सुप्रीमो लालू यादव ने राबड़ी और रोहिणी के साथ पटना के वेटनरी कॉलेज में किया मतदान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं