महाराष्ट्र में ‘लाडला भाई’ योजना शुरू [‘Ladla Bhai’ scheme started in Maharashtra]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘लाडला भाई‘ योजना की शुरुआत की है।

इसके तहत आईटीआई, डिप्लोमा होल्डर्स से लेकर 12वीं पास और ग्रेजुएट तक को 10 हजार रुपए प्रतिमाह तक दिया जाएगा।

प्रतिमाह वजीफा का प्रावधान

12वीं पास को 6,000 रुपए, डिप्लोमा वालों को 8,000 रुपए और ग्रेजुएट्स को 10,000 रुपए प्रतिमाह का वजीफा दिया जाएगा।

इसके लिए ‘मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना’ के तहत 6 महीने की अप्रेंटिसशिप करनी होगी।

इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 5,500 करोड़ रुपए आंवटित किए। इसका फायदा 18 से 35 साल तक उम्र वाले युवाओं को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में महिलाओं को हर महीने ₹1500 कैश, गरीब परिवार को साल में 3 मुफ्त सिलेंडर, किसानों को ₹5000 प्रति हेक्टेयर बोनस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं