कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन नए ग्राहक जोड़ने, नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर पाबंदी

1 Min Read

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर बुधवार को तत्काल पाबंदी लगा दी।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि कोटक बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन, सूचना सुरक्षा संचालन में कमी को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

बयान में कहा गया कि ये कार्रवाइयां वर्ष 2022 और 2023 के लिए बैंक की आईटी जांच से उत्पन्न महत्वपूर्ण चिंताओं और इन चिंताओं से समय पर तथा सही तरीके से निपटने में बैंक की ओर से लगातार विफलता के आधार पर आवश्यक हो गयी थी।

इसे भी पढ़ें

तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय पुरुष, महिला कंपाउंड टीमों की नजरें स्वर्ण पदक पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं