कोलकाता रेप-मर्डर, डॉक्टर बोले- CBI-कोर्ट केस को खींच रहे [Kolkata Rape-Murder, Doctor said – CBI-Court is dragging the case]

2 Min Read

पीडित परिवार के आग्रह पर खत्म कर रहे हड़ताल

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता के डाक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। वे बीते 16 दिन से भूख हड़ताल पर थे। अनशन 14 डॉक्टरों ने शुरू किया था, लेकिन 6 डॉक्टर हालत बिगड़ने की वजह से हॉस्पिटल में हैं। उनका इलाज क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा है।

डॉक्टरों का ये प्रोटेस्ट आरजी कर हॉस्पिटल में 8 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद शुरू हुआ था। 21 अक्टूबर को 17 जूनियर डॉक्टरों का पैनल CM ममता बनर्जी से मिलने पहुंचा। शाम 5 बजे शुरू हुई मीटिंग दो घंटे तक चली। रात 10 बजे डॉक्टरों ने कहा कि हम भूख हड़ताल खत्म कर रहे हैं।

सरकार से नहीं मिला कोई आश्वासनः

डॉक्टरों ने ये भी कहा कि मीटिंग में सरकार से कोई आश्वासन नहीं मिला है, लेकिन पीड़िता की फैमिली और लोग चाहते हैं कि हम हड़ताल खत्म कर दें। इसलिए भूख हड़ताल खत्म कर रहे हैं, लेकिन प्रदर्शन चलता रहेगा।

हालांकि, डॉक्टरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। वे कहते हैं कि हम बार-बार अपनी मांगें सरकार तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन CM को पता ही नहीं है कि हम प्रोटेस्ट क्यों कर रहे हैं।

जांच पर उठ रहे सवालः

रेप और मर्डर का आरोपी सिविक वॉलंटियर संजय रॉय जेल में है। घटना के वक्त मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल रहे संदीप घोष भी जेल में हैं। उनके करीबी डॉक्टरों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, पुलिस अफसर सस्पेंड हुए।

केस अभी कोर्ट में है। अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी। डॉक्टरों का कहना है कि केस बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है।

इसे भी पढ़े

कोलकाता रेप मर्डर केस, एक और डॉक्टर गंभीर, अब तक 4 अस्पताल में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं