कोलकाता रेप-मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट में 20 अगस्त को सुनवाई [Kolkata rape-murder case, hearing in Supreme Court on August 20]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद नोटिस लिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच 20 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगी।

उधर, CBI टीम ने कोलकाता के राधागोविंद कर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड की 3D लेजर मैपिंग की।

CBI ने आरोपी संजय का साइकोलॉजिकल टेस्ट भी किया। घटना के विरोध में देशभर के डॉक्टर्स 9वें दिन हड़ताल पर रहे।

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से पूछताछ

CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। उनसे करीब 10 घंटे पूछताछ की गई।

14 अगस्त को हुई तोड़फोड़ और हिंसा मामले में कोलकाता पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 32 लोग अरेस्ट हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता डॉक्टर रेप केस मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीड़िता के पिता ने कही ये बात

Share This Article
Exit mobile version