चंपाई सोरेन बोले- सारे विकल्प खुले, संन्यास लूं, संगठन खड़ा करूं या किसी के साथ चल दूं [Champai Soren said – All options are open, should I take retirement, start an organization or go with someone]

1 Min Read

रांची। झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अपने X अकाउंट के बायो से JMM लीडर और मंत्री हटा लिया है।

उनके घर से JMM का झंडा भी हट चुका है। चंपाई ने X पर लिखा, ‘मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

इसमें मेरे पास तीन विकल्प है। पहला- राजनीति से संन्यास लेना, दूसरा- संगठन खड़ा करना या तीसरा- किसी के साथ चल देना।’

चंपाई दिल्ली में थे, उनसे भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि वे निजी काम से दिल्ली आए हैं।

कोल्हान की 14 सीटों पर पकड़

चंपाई सोरेन की गिनती JMM के सीनियर लीडर्स में होती है। झारखंड के कोल्हान इलाके में उन्हें कोल्हान टाइगर के नाम से जाना जाता है। इनका यहां की 14 सीटों पर पकड़ है।

पार्टी में उनके कद का यहां कोई दूसरा नेता नहीं है। कोल्हान में भाजपा के पास एक भी विधायक नहीं है।

इसे भी पढ़ें

चंपाई ने खोली पोल, बोले-हेमंत ने मेरा अपमान किया

Share This Article
Exit mobile version