कोलकाता रेप केस- आरोपी ने जुर्म कबूला, पॉलीग्राफ टेस्ट में कहा- घटना से पहले गया था रेडलाइट एरिया [Kolkata Rape Case- Accused confessed to the crime, said in polygraph test- had gone to red light area before the incident]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय ने अपना जुर्म कबूल लिया है। संजय ने कहा कि उसने रेप के बाद ट्रेनी डॉक्टर का मर्डर किया था।

घटना को अंजाम देने से पहले वो रेड लाइट एरिया गया था। रास्ते में भी एक लड़की को छेड़ा और गर्लफ्रेंड से न्यूड तस्वीरें मांगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अगस्त को हुए पॉलीग्राफ टेस्ट में ये बातें कही हैं।

18 दिन बाद कबूलनामा

संजय का यह कबूलनामा मर्डर और रेप के 18 दिन बाद आया है। 8 और 9 अगस्त की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ था।

9 अगस्त की सुबह मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में लड़की की अर्धनग्न बॉडी मिली थी।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप-मर्डर: आरोपी संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के घर CBI रेड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं