Kolkata rape case: कोलकाता रेप पर राजनीति, BJP और कांग्रेस आमने-सामने [Politics on Kolkata rape, BJP and Congress face to face]

2 Min Read

Kolkata rape case:

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता में लॉ की छात्रा से गैंगरेप की घटना पर राजनीति शुरू हो गई है। यहां कांग्रेस और बीजेपी आमने हैं। कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे बंगाल की घटना की निंदा करती हैं, लेकिन भाजपा की मंशा ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, “जो कुछ भी कोलकाता में हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। विश्वविद्यालय में महिलाओं की सुरक्षा जरूरी है। लेकिन, मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं – मणिपुर में जब बलात्कार हो रहे थे, तब उन्होंने फैक्ट-फाइंडिंग टीम कब भेजी?”

शमा मोहम्मद ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दों को भी राजनीतिक चश्मे से देखती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में भी बलात्कार की घटनाएं हुईं, लेकिन वहां कितनी फैक्ट-फाइंडिंग टीमें भेजी गईं? उन्होंने दो टूक कहा, “हमें यह समझना होगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध पूरे देश में हो रहे हैं। लेकिन, भाजपा सिर्फ विरोधी राज्यों में राजनीति करने के लिए सक्रिय होती है।”

इसे भी पढ़ें 

Kolkata gang rape : कोलकाता एलएलबी छात्रा गैंगरेप मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिकाकर्ता ने की सीबीआई से जांच की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं