जानें, क्यों दो साल तक लगा रहा रामायण के टेलीकास्ट पर ग्रहण

3 Min Read

पिछले साल आई फिल्म आदिपुरुष विवादों से घिरी रही। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। देशभर में इसके कुछ पात्रों के डॉयलाग और दृश्यों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ।

फिल्म मेकर्स पर सीता के पल्लू और उनके प्रेजेंटेशन को लेकर भी आरोप लगाये गये। फिल्म आदिपुरुष में देवी सीता का जिस प्रकार से चित्रण किया गया उससे भी लोग नाराज थे।

लोगों का कहना था कि माता सीता की इस तरह की छवि दिखा कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचायी गयी है।

इसी बीच देश के अबतक के सबसे लोकप्रिय सीरियल रामानंद सागर के ‘रामायण’ का से संबंधित एक वाकया भी है, जो शायद कम लोगों को ही पता है।

जब रामानंद सागर भी माता सीता के ब्लाउज को लेकर इस कदर विवादों में उलझे कि उन्हें रामायण के एपिसोड्स रिलीज करने में दो साल से भी ज्यादा का समय लग गया था।

ऐसा प्रतीत होने लगा कि टेलीकास्ट होने से पहले ही कि इस सीरियल पर ग्रहण लग गया। रामानंद सागर के सीरियल रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा कर घर-घर में लोकप्रिय हुए एक्टर सुनील लहरी के मुताबिक ‘जिस तरह आज आदिपुरुष को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा, ठीक इसी तरह उनके समय में भी रामायण को टेलीकास्ट करने के लिए रामानंद सागर को कई तरह के पापड़ बेलने पड़े थे।

उस समय में रामायण का यूं देशभर में टीवी पर टेलीकास्ट होना एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गया था। छोटी से छोटी चीज़ पर भी पैनी नजर रखी जा रही थी। एक वक़्त तो ऐसा भी आया, जब शो के टेलीकास्ट को लेकर इंडियन ब्रॉडकास्ट मिनिस्ट्री को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

सुनील के अनुसार ‘रामानंद सागर ने जब रामायण की कास्टिंग की थी, तब तीन पायलट एपिसोड शूट किये थे। उस वक़्त इसकी रिलीज को लेकर सरकार भी सतर्क हो गयी थी।

सरकार भी नहीं चाहती थी कि शो में कोई भी चूक हो, क्योंकि यह पहली बार था, जब रामायण को टीवी पर दिखाया जानेवाला था।

इसी कारण शो के पायलट एपिसोड में सूचना-प्रसारण मंत्रालय की दखलंदाजी बढ़ गयी थी। शो देखने के बाद मंत्रालय के अधिकारियों ने कई त्रुटियों को उजागर किया।

मिनिस्ट्री वालों ने सीता माता के ब्लाउज पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि माता सीता ऐसे कट स्लीव ब्लाउज नहीं पहन सकती हैं।

दूरदर्शन वालों ने भी इसका विरोध किया था और टेलीकास्ट करने से मना कर दिया था। ऐसा लग रहा था कि वे लोग शो के टीवी प्रसारण को टालना चाह रहे हों।

लेकिन, रामानंद सागर जी भी अपनी जिद्द पर अड़े रहे। उन्होंने दोबारा सीता के कॉस्ट्यूम पर काम कर उसे फुल स्लीव का ब्लाउज और उसी के अनुसार साड़ी का डिजाइन कराया।

इस वजह से शो लगभग दो सालों तक होल्ड पर रहा था।

इसे भी पढ़ें

https://idtvindradhanush.com/madhubala-was-crazy-about-shammi-kapoor-and-proposed-marriage/
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं