हफ्ते के पहले दिन क्या है जानिए सोने-चांदी की कीमत [Know the price of gold and silver on the first day of the week]

1 Min Read

मुंबई ,एजेंसियां। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 75623 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (सोमवार) सुबह महंगा होकर 76132 रुपये पहुंच गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है।

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 14 अक्टूबर, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सोना अब 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 90 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76132 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 90500 रुपये है।

आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 75827 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 69737 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 57099 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 44537 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसे भी पढ़ें

सोने-चांदी के दाम में बदलाव, जानें क्या है कारण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं