जानिए साल 2024 में सबसे ज्यादा खोजे गए एथलीटों के नाम [Know the names of the most searched athletes in the year 2024]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। साल 2024 खत्म होने के करीब है। इस साल भारत के लिए खेलों में मिलेजुले नतीजे रहे। क्रिकेट में जहां भारत ने टी20 विश्व कप कब्जा जमाया, वहीं पेरिस ओलंपिक में टीम इंडिया का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा। टी20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास भी एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया।

इस बीच हार्दिक पांड्या और शशांक सिंह दुनिया भर में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले भारतीय खिलाडी का नाम सुमार हैं। शीर्ष 10 में शशांक का नाम होना काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि वह महज एक अनकैप्ड बल्लेबाज हैं। इसी साल आईपीएल से वह सुर्खियों में भी आए थे।

आईपीएल ढाई महीने के आसपास चला और इसके बावजूद शशांक लिस्ट में हैं। जिस तरह से उन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स द्वारा खरीदा गया था, उसने यकीनन उन्हें इंटरनेट सनसनी बना दिया। यह कहा जाता है कि शशांक को पंजाब किंग्स ने नीलामी में गलती से खरीदा था क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें कोई दूसरा शशांक सिंह समझा था। हालांकि, बाद में पंजाब ने सफाई देते हुए कहा था कि उनसे गलती हुई और वह उसी शशांक को खोज रहे थे।

इसे भी पढ़ें

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 10 विकट से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं