जानिए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का झारखंड से कितना गहरा है रिश्ता

3 Min Read

रांची : देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का झारखंड से गहरा रिश्ता है।

एकीकृत बिहार में तीन साल से अधिक समय तक रांची के डीएम रह चुके झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी राजीव कुमार एक फरवरी 1993 से एक जून 1996 तक रांची के डीएम के पद पर आसीन रहे।

अपने सेवा काल में राजीव कुमार एसडीएम, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर), डीडीसी, डीएम और सचिव आदि पदों पर रहकर शासन-प्रशासन को मजबूती देने में जुटे रहे।

उनका जन्म 19 फरवरी 1960 को हुआ था। वे बिहार कैडर के 1984 बैच के आइएएस ऑफिसर हैं। बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद राजीव कुमार झारखंड कैडर में आ गए।

इसके बाद वे वर्ष 2001 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए। राजीव कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा 1984 बैच के आइएएस अधिकारी हैं।

देश के नये मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार झारखंड कैडर के पहले बिहार कैडर के आइएएस अधिकारी थे। झारखंड गठन के बाद वे झारखंड कैडर में आ गए।

राजीव कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में भारत सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में अलग-अलग पदों पर रहकर बड़ी जिम्मेवारियां उठा चुके हैं। वे लोक नीति में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

सोशल सेक्टर, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग के क्षेत्र में कार्य करने का इन्हें लंबा अनुभव प्राप्त है। पहले राज्य और फिर केंद्र में रहकर इन्होंने कई मंत्रालय संभाले।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में स्थापना अधिकारी के अलावा व्यय विभाग में संयुक्त सचिव और जनजातीय कार्य मंत्रालय, पर्यावरण और वन मंत्रालय में वे सचिव रह चुके हैं।

उन्होंने शिक्षा विभाग में भी अहम जिम्मेवारी संभाली है। राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी 1960 को हुआ। वे लोक नीति में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

सोशल सेक्टर, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग के क्षेत्र में कार्य करने का इन्हें लंबा अनुभव प्राप्त है। पहले राज्य और फिर केंद्र में रहकर इन्होंने कई मंत्रालय संभाले।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में स्थापना अधिकारी के अलावा व्यय विभाग में संयुक्त सचिव और जनजातीय कार्य मंत्रालय, पर्यावरण और वन मंत्रालय में वे सचिव रह चुके हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग में भी अहम जिम्मेवारी संभाली है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस व्यापक सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना की गारंटी देती है: खरगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं