पटना। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) पटना ने विभिन्न ग्रुप सी के पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं।
निफ्ट पटना में असिस्टेंट, मशीन मैकेनिक, असिस्टेंट (फाइनेंस), असिस्टेंट (वॉर्डेन), स्टेनोग्राफर, नर्स, जूनियर असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट एवं लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे।
इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च तय की गई है।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nift.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
निफ्ट पटना भर्ती 2024 के लिए लिखित परीक्षा और योग्यता परीक्षा शामिल होगी। उम्मीदवारों का चयन योग्यता सूची के आधार पर होगा।
मेरिट सूची लिखित-परीक्षा और कौशल-परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 590 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के रूप में निफ्ट पटना में जमा करना होगा।
इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सभी पद अनुबंध के आधार पर भरे जाने हैं। अनुबंध की अवधि तीन साल की होगी।
उम्मीदवार के प्रदर्शन और संस्थान की आवश्यकताओं के आधार पर इसे आगे नवीनीकृत किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें
साउथ कैरोलाइना में ट्रंप से हार ‘‘कहानी का अंत नहीं’’: निक्की हेली








