लंबी छुट्टी पर चले गए केके पाठक, एस सिद्धार्थ को मिला शिक्षा विभाग के ACS का प्रभार

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार से अभी अभी एक बड़ी खबर आ रही है।

दरअसल बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस (ACS) केके पाठक की छुट्टी मंजूर कर ली गयी है।

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव की ज़िम्मेदारी निभा रहे केके पाठक ने छुट्टी के लिए अर्जी थी दी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।

अब केके पाठक की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ निभाएंगे। केके पाठक 3 जून से 30 जून तक उपार्जित अवकाश पर रहेंगे।

इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया है। वहीं, केके पाठक के अचानक छुट्टी पर जाने के फैसले को स्कूलों में टाइमिंग विवाद और शिक्षकों की छुट्टी से जोड़ा जा रहा है।

बता दें, बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 8 जून तक स्कूलों को पूर्णत: बंद करने का आदेश दिया था।

लेकिन, केके पाठक ने उस आदेश को संशोधित कर शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी थी। इस पूरे मामले में सीएम नीतीश कुमार केके पाठक से बेहद नाराज हैं। इसी बीच केके पाठक ने ईएल (EL) लीव के लिए आवेदन दिया था।

दरअसल बीते 31 मई को माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव भी रिटायर होने वाले थे।

केके पाठक की अनुशंसा पर भी सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन नहीं दिया था। बताते चले कि कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, केके पाठक के काफी भरीसेमंद अधिकारी हैं, लेकिन उनको एक्टेंशन नहीं मिलना भी एक कारण हो सकता है।

केके पाठक के अचानक लंबी छुट्टी पर जाने से सवाल उठने लगा है कि क्या केके पाठक फिर से शिक्षा विभाग में लौटेंगे या सरकार उनकी शिक्षा विभाग से विदाई कर देगी।

इसे भी पढ़ें

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट, 5 विदेशी समेत 14 लड़के और लड़कियां धराये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं