इंडी गठबंधन में बढ़ी किचकिच [Kichchich increased in indie alliance]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

राजद ने छतरपुर में कांग्रेस के खिलाफ उतारा प्रत्याशी
कांग्रेस ने विश्रामपुर में दिया राजद के खिलाफ प्रत्याशी

पलामू। राजद के साथ कांग्रेस की तकरार बढ़ी है। कांग्रेस ने गुरुवार को सात प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, उसमें राजद के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिया था। कांग्रेस ने विश्रामपुर से सुधीर कुमार कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया था।

विश्रामपुर का बदला राजद ने छतरपुर से लिया है। राजद ने छतरपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी राधाकृष्ण किशोर के खिलाफ विजय राम को मैदान में उतार दिया है। राजद प्रत्याशी विजय राम ने नामांकन भी कर लिया।

हुसैनाबाद में बिना सिंबल के कांग्रेस नेता ने किया नामांकनः

इधर, कांग्रेस नेता एम तौसिफ ने हुसैनाबाद से नामांकन कर दिया है। जबकि पार्टी ने उन्हें सिंबल नहीं दिया है। गठबंधन में यह सीट राजद के कोटे में गयी है। इस सीट से राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

उधर पलामू में कांग्रेस और राजद के बीच लगातार किचकिच बढ़ रही है। कुछ ऐसी ही स्थिति भाकपा माले और झारखंड मुक्ति मोर्चा के हिस्से वाली सीटों पर भी पैदा हुई है।

धनवार सीट पर भाकपा माले ने राजकुमार यादव को टिकट दिया है, जबकि मोर्चा ने यहां से निजामुद्दीन अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों नामांकन भी दाखिल कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

लालू, तेजस्वी, तेजप्रताप समेत 40 राजद के स्टार प्रचारक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं