Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव ने पीएम मोदी पर बदला बयान, कहा- “मोदी जी का आदर करता हूं, लेकिन बिहार अब भी पिछड़ा है”

3 Min Read

Khesari Lal Yadav:

पटना, एजेंसियां। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए अपने बयान को लेकर नया रुख स्पष्ट किया है। पहले वायरल हुए वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी की प्रशंसा की थी, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई थी। अब खेसारी ने कहा कि वह आज भी प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन बिहार के विकास को लेकर उनकी गहरी नाराजगी है।

खेसारी लाल यादव ने कहा

खेसारी लाल यादव ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी जी की इज्जत करता हूं। उन्होंने देश के लिए बहुत काम किया है, लेकिन बिहार में विकास क्यों नहीं दिखता? केंद्र में 15 साल से भाजपा की सरकार है और बिहार में 20 साल से एनडीए शासन में है, फिर भी न रोजगार बढ़ा, न शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार हुआ।”
उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को केवल ट्रेनें दी जा रही हैं, जबकि फैक्ट्रियों की जरूरत है ताकि रोजगार पैदा हो सके। “आपने गुजरात को इतना विकसित बना दिया, तो बिहार को भी उसका आधा विकसित बना दीजिए,” उन्होंने तंज कसते हुए कहा।

खेसारी ने ‘जंगलराज’ पर भी पलटवार किया

उन्होंने कहा, “जब पीएम मोदी ‘जंगलराज’ की बात करते हैं, तो मुझे दुख होता है। अगर 20 साल से आपकी सरकार है और अब भी जंगलराज है, तो आपने बदला क्या? आज भी लोग बिहार में निवेश करने से डरते हैं।”उन्होंने कहा कि वह बिहार की जनता को वास्तविक विकास दिखाना चाहते हैं और इसलिए राजनीति में आए हैं। खेसारी ने यह भी कहा कि “हम बिहार को नई सोच और नए जोश से आगे बढ़ाना चाहते हैं, सिर्फ नारेबाजी से नहीं।”
इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है, क्योंकि खेसारी का यह बयान सीधे तौर पर एनडीए के लंबे शासन पर सवाल उठाता है।

इसे भी पढ़ें

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव ने सम्राट चौधरी को साधा निशाना, कहा -‘आपकी पार्टी ने चार नचनिया को टिकट क्यों दिया?’


Share This Article