पटना : खगड़िया के निवर्तमान सांसद चौधरी महबूब अली कैसर रविवार को राजद में शामिल हो गए।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी में उनका स्वागत किया। उनके राजद में शामिल होने पर तेजस्वी ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रम से प्रभावित होकर वे राजद में शामिल हुए हैं।
उनके राजद में आने से इंडिया गठबंधन को खगड़िया ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में मजबूती मिलेगी।
इससे पहले तेजस्वी ने चौधरी महबूब अली कैसर का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें
मॉरीशस से कर संधि में बदलाव के बीच एफपीआई ने अप्रैल में अब तक 5,200 करोड़ रुपये से अधिक निकाले








