CBI की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी [Kejriwal’s health deteriorated after CBI arrest]

1 Min Read

ट्रायल कोर्ट में शुगर लेवल गिरा, सुनवाई रोककर दूसरे रूम में ले जाया गया

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार सुबह CBI ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

CBI ने उन्हें ट्रायल कोर्ट में पेश किया था, जहां सुनवाई के दौरान उनका शुगर लेवल गिर गया।

केजरीवाल की बिगड़ती तबीयत को देखकर सुनवाई रोक दी गई और उन्हें अलग रूम में शिफ्ट किया गया।

मंगलवार को देर रात तक हुई थी पूछताछ

CBI ने 25 जून को रात 9 बजे तिहाड़ जाकर शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल से पूछताछ की थी।

इससे पहले, शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ED ने 21 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया था।

वे पिछले 87 दिनों से तिहाड़ में बंद हैं। हालांकि वे 10 मई से 2 जून यानी 21 दिन के लिए पैरोल पर थे।

इसे भी पढ़ें

ED-CBI का आरोप- AAP ने केजरीवाल के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं