केजरीवाल की कस्टडी आज होगी खत्म, सुप्रीम कोर्ट में भी आज सुनवाई

1 Min Read

ई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सोमवार को न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। वे बीते 15 दिन से दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

ED उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में केजरीवाल को जमानत देने की मांग की जा सकती है।

केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी को वैध ठहराने वाले दिल्ली HC के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका लगाई थी। उस पर आज जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच सुनवाई करेगी।


1 अप्रैल को केजरीवाल से जुड़े दो मामलों पर राउज एवेन्यू कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद उन्हें 15 दिन के लिए तिहाड़ भेज दिया गया था। उन्हें यहां 2 नंबर बैरक में रखा गया था।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान में डॉन अमीर सरफराज मारा गया

Share This Article
Exit mobile version