PPF में निवेश से तैयार होगा एक करोड़ का फंड

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। नया वित्त वर्ष 2024-25 शुरू हो चुका है। बेहतर होगा कि आप फाइनेंशियल प्लानिंग भी अभी से शुरू कर लें, ताकि टैक्स छूट का अधिकतम लाभ उठा पाएं और अगली मार्च तक आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाए।

अगर आप आसानी से बड़ा फंड तैयार करना चाहते है तो पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) स्कीम आपके इस काम को आसान बना सकती है।

इस स्कीम के तहत फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें आपको टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। इसमें निवेश करके आप 1 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं।

हम आपको इस स्कीम के साथ यह भी बता रहे हैं कि आप हर महीने कितना निवेश करके कितना फंड तैयार कर सकते हैं।

PPF अकाउंट खोलने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 500 रुपए है। किसी वित्त वर्ष में न्यूनतम 500 रुपए जमा करने की जरूरत है, जबकि अधिकतम निवेश सीमा 1.5 लाख रुपए सालाना तय की गई है।

PPF अकाउंट 15 साल में मैच्योर होता है। आप चाहे तो मैच्योरिटी के बाद पूरा पैसा निकाल सकते हैं।

हालांकि अगर आपको पैसे की जरूरत नहीं है तो इसे 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।इसके लिए मैच्योरिटी पूरा होने के एक साल पहले ही बढ़ाना होगा।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल की कस्टडी आज होगी खत्म, सुप्रीम कोर्ट में भी आज सुनवाई

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version