केजरीवाल ने जेल सुपरिटेंडेंट को लिखी चिट्ठी, जेल प्रबंधन पर इंसुलिन नहीं देने का लगाया आरोप

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल सुपरिटेंडेंट को चिट्ठी लिखी है।

इसमें उन्होंने तिहाड़ जेल प्रशासन पर उन्हें इंसुलिन नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कई बार मांगने के बावजूद उनको इंसुलिन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

उल्टे इसे लेकर बीजेपी के नेता और जेल प्रशासन के अधिकारी झूठे दावे कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा है कि इन झूठे दावों की जानकारी उनको अखबार के जरिये मिली है।

तिहाड़ जेल प्रशासन मीडिया में झूठे बयान दे रहा है। मैं रोज इन्सुलिन मांग रहा हूं। मैंने गुलुको मीटर की रीडिंग दिखाई और बताया कि दिन में 3 बार शुगर बहुत हाई जा रही है।

शुगर 250 से 320 के बीच जाती है। AIIMS के डॉक्टरों ने कभी भी नहीं कहा चिंता की कोई बात नहीं हैं।

AIIMS के डॉक्टरों ने कहा वो डाटा और हिस्ट्री देखकर बताएंगे। तिहाड़ का प्रशासन राजनीतिक दवाब में झूठ बोल रहा है।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जल्द खत्म होगा नक्सलवाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं