केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं, उन्हें बहुत परेशान किया जा रहा: सुनीता केजरीवाल

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें ‘‘बहुत परेशान’’ किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि उनका शुगर लेवल डाउन है और स्वास्थ्य ठीक नहीं है। आपके CM को तंग किया जा रहा है, परेशान किया जा रहा है।

इसका जवाब जनता देगी। सीएम केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उन्हें आज केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने राउज एवेन्य कोर्ट में पेश किया।

जहां अदालत ने उन्हें एक अप्रैल तक चार दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया।

इसे भी पढ़ें

केवल कांग्रेस, खासकर राहुल गांधी जम्मू कश्मीर की पीड़ा को समझ सकते हैं: महबूबा मुफ्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं