केजरीवाल ने जनता से ‘तानाशाही’ के खिलाफ मतदान करने को कहा

2 Min Read

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जनता से ‘‘तानाशाही और गुंडागर्दी’’ के खिलाफ मतदान करने की शनिवार को अपील की।

मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस बार तानाशाही के खिलाफ वोट करें, गुंडागर्दी के खिलाफ वोट करें।

आम आदमी पार्टी लोगों के असल मुद्दों पर काम करती है, जनता को सहूलियतें देती है। जहां-जहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनावी मैदान में लड़ रहे हैं वहां झाड़ू पर वोट देकर हमारे हाथ मजबूत करें ताकि हम और अधिक ऊर्जा से आपके लिए काम कर सकें।’

आम आदमी पार्टी ने कहा कि लोग आम चुनाव का ‘‘बेसब्री से’’ इंतजार कर रहे थे। शनिवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी और पूरा इंडिया गठबंधन चुनाव के लिए तैयार है।

देश की जनता भी इस चुनाव का इंतजार कर रही थी। जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा पिछले 10 साल में बहुमत के अहंकार में संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं।

ईडी-सीबीआई के दम पर लोगों को तोड़ा गया। पैसों के दम पर लोगों को खरीदा गया। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की धज्जियां उड़ाई गईं।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा द्वारा मतदान की चोरी की गई। यह चुनाव तानाशाही के अंत का समय है।

इसे भी पढ़ें

भूटान को उच्च आय वाला देश बनाने में थिंपू के साथ साझेदारी करने के लिए भारत प्रतिबद्ध: मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं